डॉक्टर को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी नहीं बचा पाएंगे
गाजियाबाद। गाजियाबाद के डॉक्टर को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, बतादें कि यह धमकी उनको कॉल के माध्यम से दी गई हैं। सर तन से जुदा करने की धमकी अमेरिका के एक फोन नंबर से दी गई है। जिसने फोन करके डॉक्टर से कहा- वो हिंदू संगठनों का समर्थन करना छोड़ दे …
गाजियाबाद। गाजियाबाद के डॉक्टर को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी, बतादें कि यह धमकी उनको कॉल के माध्यम से दी गई हैं। सर तन से जुदा करने की धमकी अमेरिका के एक फोन नंबर से दी गई है।
जिसने फोन करके डॉक्टर से कहा- वो हिंदू संगठनों का समर्थन करना छोड़ दे नहीं तो उसका सर तन से जुदा कर दिया जाएगा। साथ ही साथ धमकी देते हुए फोन करने वाले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी भी उसे बचा नहीं पाएंगे।
जब इस बातचीत के बीच डॉक्टर ने पूछा की मैने तो कोई आपत्तिजनक पोस्ट भी नहीं डाला है और ना ही मैंने किसी धर्म से जुड़ा कोई बयान दिया हैं तब मुझे ऐसी धमकी क्यों दे रहें हो। तब उस दौरान धमकी देने वाले ने डॉक्टर को कहा जब सर तन से जुदा होगा तब सब पता चल जाएंगा।
यह भी पढ़ें-बिजनौर: घर-घर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिली “सर तन से जुदा करने की धमकी”
