उर्वशी रौतेला के दीवाने हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह! इंस्टाग्राम पर पहले किया फॉलो और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उर्वशी को हाल ही में एशिया कप में भारत के साथ पाकिस्तान टीम के मैच देखते हुए स्टेडियम में देखा गया था। तभी से सोशल मीडिया पर उर्वशी के साथ नसीम का नाम जोड़ा जा रहा …

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उर्वशी को हाल ही में एशिया कप में भारत के साथ पाकिस्तान टीम के मैच देखते हुए स्टेडियम में देखा गया था। तभी से सोशल मीडिया पर उर्वशी के साथ नसीम का नाम जोड़ा जा रहा है। अब यह दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने को लेकर सुर्खियों में हैं। नसीम के इंस्टाग्राम फोलोअर्स की लिस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि नसीम ने इंस्टाग्राम पर उर्वशी को फॉलो किया। मगर कुछ देर बाद ही अनफॉलो भी कर दिया। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए फैंस अब दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

उर्वशी कौन हैं?
वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है था कि वह उर्वशी को जानते ही नहीं हैं।  मुझे तो कुछ पता ही नहीं है कि उर्वशी कौन हैं, क्या हैं। किस तरह के वीडियो वो शेयर करती हैं, मुझे तो पता नहीं है। इस तरह का मेरा कोई प्लान नहीं है। अभी सिर्फ क्रिकेट पर फोकस है। सिर्फ क्रिकेट अच्छा खेलना है।

 

उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था नसीम का वीडियो
उर्वशी ने नसीम का वीडियो शेयर किया था दरअसल, यह पूरा माजरा उर्वशी के वीडियो शेयर करने से शुरू हुआ है। उर्वशी चार सितम्बर को भारत-पाक का मैच देखने पहुंची थीं। मैच के बाद उर्वशी ने नसीम का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। इस वीडियो में नसीम मैदान में हंसते नजर आए, तो वहीं उर्वशी उन्हें देख शर्माती दिख रही थीं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बता दें कि इससे पहले उर्वशी और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश को पहली बार रणजी जिताने वाले ईश्वर पांडेय ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

संबंधित समाचार