अयोध्या: सड़क की दुर्दशा पर किसी भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं, स्थिति और भी हो रही बदतर
अयोध्या। जिले की दो विधानसभाओं को आपस में जोड़ने वाली 10 किमी. लंबी यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। खास बात यह है कि यह सड़क ओलंपिक खिलाड़ी रहे अखिल कुमार के गांव से होकर गुजरती है, इसके बावजूद भी इस सड़क की दुर्दशा पर किसी भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। …
अयोध्या। जिले की दो विधानसभाओं को आपस में जोड़ने वाली 10 किमी. लंबी यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। खास बात यह है कि यह सड़क ओलंपिक खिलाड़ी रहे अखिल कुमार के गांव से होकर गुजरती है, इसके बावजूद भी इस सड़क की दुर्दशा पर किसी भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसों से खराब पड़ी सड़क के समाधान के लिए कोई भी जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे है।
क्षेत्र के रहने वाले मनु कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह संपर्क मार्ग भैरोपुर टिकरा, पृथ्वीगंज, धरमगंज, कोरो राघवपुर सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरता है। सड़क पर गड्ढे होने की वजह से आने-वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि खजुरहट से धरमगंज तक करीब 5 किमी. सड़क पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है।
बरसों बाद मरम्मत और लेपन कार्य न होने के कारण जर्जर हो चुकी है। वहीं राकेश कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में।स्थिति और भी बदतर हो जाती है, पर लोगों को मजबूरन लोगों को आना-जाना पड़ता है। क्षेत्र के रहने वाले शारदा निषाद, कौशल शुक्ला सहित अन्य लोगों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर कई धार्मिक स्थल, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, परिषदीय स्कूल व निजी शिक्षण संस्थान मौजूद हैं।
जहां प्रतिदिन हजारों बच्चे इसी रास्ते आने-जाने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क ओलंपिक खिलाड़ी मुक्केबाज अखिल कुमार के गांव भैरोपुर टिकरा को जोड़ती है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की दुर्दशा को ठीक कराए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: सड़क की दुर्दशा ऐसी कि तीन किमी. घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, नहीं हो रही सुनवाई
