होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, तलाशी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक होटल में मंगलवार को बम की धमकी की सूचना पर अफरातफरी मच गई और इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पवूार्ह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एंबियन्स मॉल परिसर के लीला होटल में एक फोन आया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को तुरंत सूचित …

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक होटल में मंगलवार को बम की धमकी की सूचना पर अफरातफरी मच गई और इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पवूार्ह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट पर एंबियन्स मॉल परिसर के लीला होटल में एक फोन आया था। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को तुरंत सूचित किया गया जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता होटल पहुंचा और उसे खाली कराया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक मोबाइल नंबर से होटल को धमकी भरा कॉल आया था जो स्विच ऑफ पाया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाश अभियान जारी है और पुलिस फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।’’

यह भी पढ़ें- भाजपा 2017 के घोषणापत्र के वादों को पूरा करें, किसी नए विजन की जरूरत नहीं: कांग्रेस

संबंधित समाचार