यूपी में अवैध मदरसों को लेकर आज से सर्वे का काम हुआ शुरू, एक माह तक चलेगा सर्वेक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में अवैध मदरसों को लेकर आज से सर्वे का काम शुरू हो गया है। यूपी सरकार ने मदरसों की जांच कर रिपोर्ट के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बतादें कि एसडीएम, बीएसए और डीएमओ सभी मिलकर मदरसों के सर्वे का काम को अंजाम देंगे साथ ही साथ सर्वेक्षण में लेखपालों से भी मदद …

लखनऊ। यूपी में अवैध मदरसों को लेकर आज से सर्वे का काम शुरू हो गया है। यूपी सरकार ने मदरसों की जांच कर रिपोर्ट के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बतादें कि एसडीएम, बीएसए और डीएमओ सभी मिलकर मदरसों के सर्वे का काम को अंजाम देंगे साथ ही साथ सर्वेक्षण में लेखपालों से भी मदद ली जाएगी।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। बतादें कि मदरसों के सर्वे को लेकर 15 अक्टूबर तक सर्वे पूरा करने का आदेश। जिसको लेकर इन 12 बिंदुओं पर यह सर्वे शुरू होगा और मदरसों के सर्वे की रिपोर्ट शासन को 25 अक्टूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बतादें कि सरकार की ओर से 31 अगस्त को प्रदेश में चलने वाले सभी गैर मान्यता प्राप्त निजी मदरसों का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था। इसके लिए 10 सितंबर तक टीम गठित करने का काम खत्म कर लिया गया है। यही टीम मदरसों की स्थिति का सर्वे करेगी।

इन्होंने बताया कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, यह मिनी एनआरसी है। इसके जरिए सरकार निजी मदरसों पर हस्तक्षेप करना चाहती है। मदरसों के मामले को लेकर मंत्री दानिश आजाद अंसारी का कहना है कि कोई राजनीति नहीं है। यह मदरसों की स्थिति में सुधार का प्रयास है। इसमें हर किसी को साथ देना चाहिए।

जानें किन बिंदुओं पर होगा सर्वे

 

सर्वे के लिए फॉर्मेट में कॉलम बनाए गए हैं

  • पहला कॉलम मदरसे का नाम से भरा जाएगा।
  • दूसरा कॉलम में मदरसे को संचालित करने वाली संस्था का नाम भरा जाएगा।
  • तीसरा कॉलम में मदरसे की स्थापना वर्ष के बारे में विवरण भरा जाएगा।
  • चौथा कॉलम में मदरसों की स्थिति को लेकर पूरा विवरण देना होगा जैसे कि मदरसा निजी भवन में चल रहा है या किराए के भवन में चलाया जा रहा हैं।
  • पांचवीं कॉलम में क्या मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है? इस सवाल का जवाब देना होगा। इसमें बताना होगा कि मदरसे का भवन सुरक्षित है या नहीं। इसके अलावा पेयजल, फर्नीचर, बिजली की व्यवस्था, शौचालय आदि सुविधाओं के बारे में बताना होगा।
  • छठा कॉलम में मदरसे में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं की कुल संख्या के बारे में जानकारी देनी है।
  • सातवां कॉलम में मदरसे में कुल शिक्षकों की संख्या क्या है? इसका विवरण देना है।
  • आठवां कॉलम में मदरसे में लागू पाठ्यक्रम क्या है? किस पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
  • नौवां कॉलम में मदरसे की आय का स्रोत क्या है? इसमें यह बताना होगा कि मदरसा को संचालित करने के लिए दान या जकात मिल रही है तो वह कहां से आ रह है।
  • दसवां कॉलम में बताना होगा क्या इन मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं किसी और शिक्षण संस्थान स्कूल में नामांकित हैं? मतलब छात्रों के अन्य संस्थानों में भी एडमिशन लिए जाने के बारे में जानकारी ली जाएगी।
  • ग्यारहवां कॉलम में क्या किसी गैर सरकारी संस्था या समूह से मदरसे की संबद्ध है?

यह भी पढ़ें-देहरादून: सीएम धामी का बड़ा बयान जारी, प्रदेश के मदरसों का भी हो सर्वे

संबंधित समाचार