यूक्रेनी सेना का दावा, युद्ध में रूस द्वारा इस्तेमाल किए गए ईरान के ड्रोन को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को पहली बार दावा किया कि उसने युद्ध के मैदान में रूस द्वारा इस्तेमाल किए गए ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जुलाई में कहा था कि ईरान ने रूस को बम ले जाने में सक्षम सैकड़ों ड्रोन भेजने की योजना बनाई है ताकि …

कीव। यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को पहली बार दावा किया कि उसने युद्ध के मैदान में रूस द्वारा इस्तेमाल किए गए ईरान के एक ड्रोन को मार गिराया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जुलाई में कहा था कि ईरान ने रूस को बम ले जाने में सक्षम सैकड़ों ड्रोन भेजने की योजना बनाई है ताकि युद्ध में यूक्रेन के खिलाफ इनका इस्तेमाल किया जा सके।

ईरान ने शुरू में इसका खंडन किया था लेकिन इसके रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख ने हाल के दिनों में दुनिया की शीर्ष शक्तियों को हथियार आपूर्ति किए जाने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना से जुड़ी एक वेबसाइट ने ड्रोन के मलबे की तस्वीर प्रकाशित की।

सेना और वेबसाइट दोनों ने कहा कि ईरानी ड्रोन को कुपियांस्क के नजदीक मार गिराया गया। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और ईरान के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 2020 में एक यूक्रेनी यात्री विमान को मार गिराया, जिसमें सवार सभी 176 लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें:- Queen Elizabeth II: महारानी को अंतिम विदाई के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग, एडिनबरा से लंदन ले जाया जाएगा ताबूत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात