गोंडा: अंडर 17 नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में यूपी से 30 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज/गोंडा। दिल्ली के डीडीए स्पोर्ट कांप्लेक्स जसोला में 22 सितंबर से अंडर 17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से 30 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम में ट्रायल के बाद इनके चयन की घोषणा की गई। चयन ट्रायल का आगाज सोमवार को नेशनल रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण …

नवाबगंज/गोंडा। दिल्ली के डीडीए स्पोर्ट कांप्लेक्स जसोला में 22 सितंबर से अंडर 17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से 30 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम में ट्रायल के बाद इनके चयन की घोषणा की गई। चयन ट्रायल का आगाज सोमवार को नेशनल रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह की उपस्थिति में शुरू हुआ था और देर शाम को फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन कुश्ती के लिए विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया गया। कुश्ती के कोच प्रेमचंद ने बताया कि नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप्र अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के पहलवानों का चयन पूरा हो गया।

चयनित सभी 30 पहलवानों को 22 सितंबर से देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जौहर दिखाने का मौका मिला है। इस चयन में नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम के 5 पहलवान भी चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में बालिका फ्रीस्टाइल में दस, बालक फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन में दस-दस पहलवानों का चयन हुआ है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के बालक ग्रीको रोमन में दो तथा फ्रीस्टाइल में तीन कुल मिलाकर 5 स्थानीय बालको का चयन हुआ है।

प्रदेश की अगुवाई करने वाले पहलवानों में बालक वर्ग ग्रीकों रोमन में 45 किग्रा में प्रिंस गोरखपुर, 48 किग्रा में प्रियांशू पांडेय नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम, 51 किग्रा में रतन बनारस, 55 किग्रा में हरिओम गोरखपुर, 60 किग्रा में मुकुल नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम, 65 किग्रा में मनीष वाराणसी, 71 किग्रा में धीरज शंकर जौनपुर, 80 किग्रा में रितिक बागपत, 92 किग्रा में शिवम मऊ, 110 किग्रा में बिशु बलियान मुजफ्फरनगर तथा बालक फ्रीस्टाइल वर्ग मे 51 किग्रा में राहुल नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम, 45 किग्रा में अभिषेक नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम, 48 किग्रा में अभिषेक यादव गोरखपुर, 51 किग्रा में राहुल नंदिनी नगर महाविद्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम, 55 किग्रा में सौरभ मेरठ, 60 किग्रा में शिवाजी यादव वाराणसी, 71 किग्रा में अश्विनी गाजीपुर, 80 किग्रा में सौरभ गोरखपुर, 92 किग्रा में आशीष प्रयागराज, 110 किग्रा में उत्तम राना बागपत। बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल में 40 किग्रा में सपना मिर्जापुर, 43 किग्रा में गुंजा यादव, 44 किग्रा में अंकिता गोरखपुर, 49 किग्रा में वंदना अयोध्या, 53 किग्रा में अंजली गाजियाबाद, 57 किग्रा में काजल हाथरस, 61 किग्रा में लीजा मेरठ, 65 किग्रा भार वर्ग में कशिश यादव वाराणसी, 69 किग्रा में कीर्ती बागपत, 73 किग्रा में रुही शर्मा गौतमबुद्ध नगर का चयन हुआ। चयनित पहलवानों को जीत की शुभकामनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिया। सभी को खेल भावना से खेल में अनुशासन बनाये रखकर खेलने की नसीहत भी दी। इस मौके पर ट्रायल से बाहर हुए पहलवानों को आगे की तैयारी अधिक लग्न व मेहनत से करने का मंत्र दिया। इस मौके पर शारिरिक व्यायाम शिक्षक सुधीर यादव, महिला कुश्ती कोच श्याम बुड़की सहित तमाम पहलवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : अंडर-23 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे के गौरव बालियान ने जीता कांस्य पदक

संबंधित समाचार