बिजनौर: खेत में कीटनाशक छिड़कते समय विषैले जंतु के काटने से एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय विषैले जंतु (चंदन गो) के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बलवीर सिंह सैनी निवासी लाइनपार आजाद कॉलोनी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वीरेंद्र सैनी सोमवार की दोपहर खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। …

बिजनौर/नगीना। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय विषैले जंतु (चंदन गो) के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बलवीर सिंह सैनी निवासी लाइनपार आजाद कॉलोनी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वीरेंद्र सैनी सोमवार की दोपहर खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था।

इसी दौरान उसके पैर में विषैले जंतु ने काट लिया। इसकी जानकारी मिलते ही उसे उपचार के लिए नगीना सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालात में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे बिजनौर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां से परिजन उपचार के लिए उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: आजम के इशारे पर तोड़ी गई नवाब हामिद अली खां की प्रतिमा

संबंधित समाचार