बहराइच: प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय दीनापुरवा के सामने जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। सभी का कहना है कि विद्यालय में शौचालय तक नहीं है। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनापुरवा के सामने भीषण जलभराव एवं विद्यालय में तमाम प्रकार …

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय दीनापुरवा के सामने जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। सभी का कहना है कि विद्यालय में शौचालय तक नहीं है। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दीनापुरवा के सामने भीषण जलभराव एवं विद्यालय में तमाम प्रकार की अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों ने मंगलवार को विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

सभी ने जिम्मेदार विभाग एवं ग्राम प्रधान पर मनमानी एवं लापरवाही का आरोप लगाया। गांव निवासी देशराज वर्मा, आज्ञाराम वर्मा सहित दर्जनों अभिभावकों ने विद्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए बताया की विद्यालय के सामने घुटनों गंदा पानी जमा रहता है। विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

छात्र-छात्रा खुले में शौच के लिए जाते हैं। विद्यालय में दो अध्यापक लंबे अरसे से नहीं आ रहे।साफ सफाई के लिए सफाई कर्मचारी की तैनाती है लेकिन गांव तक नहीं पहुंच रहा है।जलजमाव की समस्या से छात्र छात्रा जूझ रहे हैं ।विद्यालय आते जाते समय पानी में गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं।जिसकी कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की गई एवं ग्राम प्रधान को बताया गया है।

बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विभाग पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सहायक विकास अधिकारी विकास श्रीवास्तव ने बताया की ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी मिली है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

मांग रहे रिपोर्ट
प्राथमिक विद्यालय में सफाई होनी चाहिए। साथ ही ग्राम प्रधान से मांगकर शौचालय बनवाना चाहिए। अगर दिक्कत है तो इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसके बाद कार्यवाई की जायेगी …अव्यक्त राम तिवारी बीएसए।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार कर रही हठधर्मिता

संबंधित समाचार