संभल: विवाहिता की गले में फंदा डालकर हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली के गांव करेला में दहेज को लेकर हत्या किये जाने का मामला सामना आया है। मायके वालों ने पुत्री के गले में फंदा डालकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पिता ने मृतका के पति व सास के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली के गांव करेला में दहेज को लेकर हत्या किये जाने का मामला सामना आया है। मायके वालों ने पुत्री के गले में फंदा डालकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पिता ने मृतका के पति व सास के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जनपद बरेली के थाना सिरौली के गांव धनौरा गौरी निवासी बाबू खां पुत्र लड्डन खां ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी कोतवाली के गांव करेला निवासी फिरोज के साथ की थी। शादी के समय काफी दान दहेज दिया। इसके बाद भी शादी के बाद से मां बेटे लगातार दहेज की मांग करते आ रहे थे। इसको लेकर फूल बी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह गांव करेला से पुत्री की मौत होने की सूचना किसी ग्रामीण द्वारा बाबू खां को दी गई। वह गांव के गणमान्य लोगों को लेकर यहां गांव करेली पहुंचे।

इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच की और मृतका के पिता से भी जानकारी ली। इस दौरान परिजन घर पर नहीं मिले। पिता बाबू खां ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री की गले में फंदा डालकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की तहरीर के आधार पर कोतवाली में पति फिरोज व सास रहीसन के खिलाफ दहेज हत्या किये जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी घर से गायब है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात