संभल: बालाजी धाम कालोनी में चला बुलडोजर, अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बाईपास रोड स्थित बालाजी धाम कालोनी में अवैध निर्माण को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रहीं 21 दुकानों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया। बाईपास रोड स्थित गांव देवरखेड़ा के सामने बालाजी धाम नाम …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। बाईपास रोड स्थित बालाजी धाम कालोनी में अवैध निर्माण को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रहीं 21 दुकानों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया।

बाईपास रोड स्थित गांव देवरखेड़ा के सामने बालाजी धाम नाम से नई कालोनी विकसित हुई है। इस में रहने वाले लोगों ने प्लाटिंग करने वालों पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें एक शिकायत यह की गई थी कि कालोनी में दुकानें बनाई जा रही हैं। जिस जगह पर दुकानें बनाई जा रही है वह नक्शे में खाली स्थान दर्शाया गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह को अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के निर्देश दिये।

सोमवार को उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह, नायब तहसीलदार निश्चय कुमार, जेई विनियमित क्षेत्र दीवान सिंह के साथ बालाजी धाम कालोनी पहुंचे। जरुरी काम के चलते उपजिलाधिकारी मौके से चले गये थे। वह यह काम नायब तहसीलदार को सौंप गये। कुछ देर रुकने के बाद वह भी वहां से चले गये। लेकिन मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार, नायब तहसीदार निश्चय कुमार, जेई दीवान सिंह बुलडोजर के साथ एक बार फिर कालोनी पहुंची। जहां उन्होंने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। जब तक पूरा निर्माण ध्वस्त नहीं हो गया तब तक सभी अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे।

अवैध निर्माण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालाजी धाम कालोनी के अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया है उनके खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।-राजपाल सिंह, उपजिलाधिकारी

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: चोरों ने पहले चादर तानी, अबकी बार दीवार काटी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता