अचानक बाराबंकी पहुंचे ऊर्जा मंत्री, विद्युत सब स्टेशन का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार देर शाम यहां पहुंचकर जेपी नगर और बड़ेल विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। फोन मिलाकर शिकायत कर्ताओं से बातचीत की। समाधान दिवस की नब्ज टटोली। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी और उपभोक्ताओं की समस्याएं जानी। प्रदेश सरकार के ऊर्जा …

बाराबंकी। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार देर शाम यहां पहुंचकर जेपी नगर और बड़ेल विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण किया। फोन मिलाकर शिकायत कर्ताओं से बातचीत की। समाधान दिवस की नब्ज टटोली। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी और उपभोक्ताओं की समस्याएं जानी। प्रदेश सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री ए के शर्मा देर शाम सबसे पहले जिले के बड़ेल एवं उप केंद्र पहुंचे।

जिसके बाद उन्होंने जेपी नगर स्थित विद्युत उप केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप केंद्र पर 6 शिकायतें प्राप्त कर रजिस्टर पर अंकित पाई गईं जिनका सत्र तक निस्तारण किया गया। इस दौरान उन्होंने रामसनेही नाम के शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन से ही मीटर खराब होने की शिकायत पर पूर्णिमा और रामसनेही को फोन कर उनसे पूछा कि आपकी मीटर की शिकायत का समाधान हुआ या नहीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 घंटे के भीतर ही उनका मीटर बदल दिया गया था।

उन्होंने दोनों सब स्टेशनों पर शिकायतों के पन्ने पलटे शिकायत कर्ता को फोन कर पूछा कि उनकी समस्या दूर हुई या नहीं। ऊर्जा मंत्री ने जिले में बिजली की कटौती की स्थिति का भी जायजा लिया। उपस्थित लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी पूछी। आश्वस्त किया कि विभाग सभी समस्याओं का समाधान करेगा। मंत्री के इस औचक निरीक्षण के दौरान तमाम स्थानीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 8वीं वाहिनी पीएसी का ADG डॉ केएस प्रताप कुमार ने किया निरीक्षण, दिए ये दिशा-निर्देश

संबंधित समाचार