Amethi Road Accident: तेज रफ्तार ने ली 45 दिन में 20 जाने, 30 सड़क दुर्घटना में 21 लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह जैसे आयोजनों का असर वाहन चालकों पर नहीं हो रहा है। जिसके चलते 45 दिन में 20 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। उपसंभागीय परिवहन विभाग हर साल यातायात माह का …

अमेठी। सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह जैसे आयोजनों का असर वाहन चालकों पर नहीं हो रहा है। जिसके चलते 45 दिन में 20 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। उपसंभागीय परिवहन विभाग हर साल यातायात माह का आयोजन करता है।

वहीं यातायात पुलिस भी यातायात सप्ताह के जरिए वाहन चालकों के साथ सड़क पर चलने वालों को नियमों की जानकारी उपलब्ध कराता है। इस संबंध में वाहनों में फंफ्लेट आदि चस्पा कर जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

फिर भी लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। जिसके फल स्वरूप आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। यातायात विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो महज 45 दिन में 30 दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें 20 लोगों ने जान गवाया है।

जबकि 21 लोग घायल हुए है। सितंबर माह में 21 दुर्घटना 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं एक से 10 अगस्त के बीच नौ दुर्घटना हुई है। इसमें सात लोगों की मौत होने के साथ छह लोग घायल हुए हैं। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर जागरूकता के साथ कार्रवाई भी की जाती है।

उन्होंने कहा कि अब तक 3239 वाहनों का चालान काटने के साथ तीन करोड़ 66 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। सड़क किनारे वाहन न खडा करने व नशे में वाहन न चलाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-सुल्तानपुर: अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना, बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत

 

संबंधित समाचार