बहराइच: सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। गोंडा निवासी एक युवक जिले के उन्नैसा गांव में फर्म हब लिमिटेड का संचालन करता है। छह सितंबर को दुकान में चोरी हो गई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। गोंडा …

बहराइच। गोंडा निवासी एक युवक जिले के उन्नैसा गांव में फर्म हब लिमिटेड का संचालन करता है। छह सितंबर को दुकान में चोरी हो गई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

गोंडा जनपद के मनकापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजलपुर गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह पुत्र जगमोहन जिले कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उन्नैसा ने जुआरी फर्म हब लिमिटेड में वह प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसका कहना है कि चिलवरिया चौकी के निकट स्तिथ फर्म से शटर हटाकर छह सितंबर को चोरी की गई।

सभी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी की। चौकी की पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इसके बाद केस दर्ज करने में टाल मटोल कर रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को सीसीटीवी फुटेज देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। एसपी ने कोतवाल को कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंलखनऊ : बीजेपी विधायक के सरकारी आवास में चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद

संबंधित समाचार