महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के 65.72 फीसदी मामले
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात में स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,97,381 पहुंच गई हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 65.72 फीसदी हैं। …
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात में स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,97,381 पहुंच गई हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 65.72 फीसदी हैं।
महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से 180,298 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 94,049 लोग, दिल्ली में 89,802 लोग तथा गुजरात में अब तक 33,232 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,148 नये मामले दर्ज किये गये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 17834 लोगों की मौत हुई है तथा 3,59,860 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 2,26,947 सक्रिय मामले हैं।
