India Vs West Indies Legends: मैच होगा या नहीं शाम 7 बजे होगा डिसाइड, अभी भी उम्मीद बाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानुपर, अमृत विचार। इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। मैच होगा या नहीं इसको लेकर 7 बजे के बाद कोई फैसला आ सकता है। हालांकि, अभी भी बीच-बीच में छिटपुट बूंदाबांदी जारी है। जिससे आयोजकों और क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। बारिश …

कानुपर, अमृत विचार। इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होने वाले मैच पर बारिश का खतरा अभी भी मंडरा रहा है। मैच होगा या नहीं इसको लेकर 7 बजे के बाद कोई फैसला आ सकता है। हालांकि, अभी भी बीच-बीच में छिटपुट बूंदाबांदी जारी है। जिससे आयोजकों और क्रिकेट प्रेमियों में निराशा है। बारिश की वजह से अभ्यास के लिए भी टीमें मैदान पर नहीं उतर पाई हैं। खबर लिखे जाने तक आउटफील्ड पर पानी भरा हुआ है। पिच कवर डाल दिए गए हैं।

पिच क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि सुबह से ही बारिश हो रही है। जिससे मैच होने पर संशय है। हालांकि, मैच रेफरी चाहेंगे तो दोनों टीमों को पॉइंट दिए जा सकते। इसके अलावा अगर बारिश कम होती है तो टी-20 की जगह रेफरी टी-10 का मैच भी करा सकते हैं।

उनके अनुसार मैदान से पानी निकालने और सुखाने के लिए कम से कम 4 घंटे लगेंगे। जिसके बाद ही संभव है कि मैच हो सके। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और दुनिया के महान बल्लेबाज रहे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को शहर एक साथ देखना चाहता है। सचिन ने ग्रीनपार्क में कुल 12 मैच खेले है, जिसमें चार टेस्ट और सात वन-डे शामिल है।

संभावित टीमें

वेस्टइंडीज लीजेंड्स

ब्रायन लारा (कप्तान), डेंज़ा हयात, देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्ड्स, मार्लन इयान ब्लैक, नरसिंह देवनारिन, सुलेमान बेन, डैरेन पॉवेल, विलियम पर्किन्स, डारियो बार्थली, डेव मोहम्मद, क्रिशमार सैंटोकी

इंडिया लीजेंड्स

सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मुनाफ पटेल, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, राजेश पवार, राहुल शर्मा

यह भी पढ़ें-Kanpur Rain: कानपुर में झमाझम बारिश, इंडिया लीजेंड्स और कैरेबियाई मैच को भिगो सकते हैं बादल

 

संबंधित समाचार