लखीमपुर-खीरी: युवक ने खुद को मारी गोली, अस्पाल ले जाते वक्त तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। खीरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को रायफल से गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के अनुसार युवक मानसिक रूप से ग्रसित था। उसका इलाज भी एक निजी …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। खीरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को रायफल से गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के अनुसार युवक मानसिक रूप से ग्रसित था। उसका इलाज भी एक निजी डॉक्टर के यहां से चल रहा था। पत्नी की सूचना पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

खीरी थाना क्षेत्र के गांव केवलपुरवा निवासी मोहम्मद इसराइल मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मृतक की पत्नी सलमा ने बताया कि लखीमपुर शहर के एक निजी डॉक्टर के यहां से उसका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा  है कि बुधवार को वह अपने घर पर ही था। मौका पाकर उसने लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले उसके पास पहुंचे। वह लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पाकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर खीरी पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई रायफल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: गन्ने के खेत में दलित किशोरी से गैंगरेप, लड़की की हालत गंभीर

संबंधित समाचार