लखनऊ : छात्रा को थप्पड़ जड़ने के मामले में बैकफुट पर स्कूल
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के अवध कॉलेजिएट कॉलेज में सोमवार छात्रा की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के स्कूल प्रशासन दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार को कृष्णानगर पुलिस ने एनसीआर दर्ज करने के बाद स्कूल प्रशासन बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। छात्रा ने अभिभावकों …
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के अवध कॉलेजिएट कॉलेज में सोमवार छात्रा की पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के स्कूल प्रशासन दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार को कृष्णानगर पुलिस ने एनसीआर दर्ज करने के बाद स्कूल प्रशासन बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। छात्रा ने अभिभावकों ने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का आरोप है कि टीचर ने जानबूझकर छात्रा के साथ गलत बर्ताव किया है।
इस मामले में स्कूल के प्रबंधक सरबजीत सिंह ने बताया कि इसी नए सत्र से टीचर को रखा गया था। सोमवार को किसी बात पर टीचर ने छात्रा से कुछ कहा दिया होगा लेकिन पिटाई बात गलत है। हालांकि अब बच्चों को एक भी थप्पड़ मारने के निर्देश नही हैं। इस प्रकरण में टीचर को स्कूल आने से रोका गया है।
यह था पूरा मामला
कृष्णानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत अवध कॉलेजिएट की टीचर दिव्या सिंह ने होमवर्क पूरा न करने पर पांचवी की छात्रा को कई थप्पड़ जड़ दिये थे। इससे छात्रा के गाल पर सूजन और उंगुलियों के निशान बन गए थे। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह भड़क पड़े। छात्रा की मां ने क्लास टीचर समेत अन्य स्टाफ से बातचीत की तो वह गोलमोल जवाब देने लगे।
जिसके बाद अभिभावक छात्रा को लेकर कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे। मौके पर स्कूल प्रिंसिपल और छात्रा को पीटने वाली शिक्षिका भी कोतवाली पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शिक्षका ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा भी उससे गलती हो गई है लेकिन अभिभावक ने पुलिस आलाधिकारियों से स्कूल टीचर के खिलाफ शिकायत देते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दें कि एलडीए कॉलोनी के सेक्टर ई- निवासी टीके लालवानी ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी स्कूल गई थी। उसके गाल पर लाल निशान थे। इस पर छात्रा ने बताया कि टीचर ने होमवर्क पूरा न होने पर उसकी पिटाई कर दी और लगातार गाल पर कई थप्पड़ जड़े थे। यह सुनकर अभिभावक आक्रोशित हो गए। कहाकि अगर होमवर्क नहीं किया तो इतनी बेरहमी से पिटाई करना कहां तक जायज है। इस घटना के बाद से छात्रा दहशत में हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
