लखनऊ : घर से स्कूल गया छात्र रहस्यमयी हालत में लापता, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह उस वक्त फैल गई। जब घर से स्कूल के लिए निकाला एक नाबालिग छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों से लापता हो गया है। देर शाम तक छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गोमतीनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस …

अमृत विचार लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह उस वक्त फैल गई। जब घर से स्कूल के लिए निकाला एक नाबालिग छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों से लापता हो गया है। देर शाम तक छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गोमतीनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस छात्र की खोजबीन में जुट गई है।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विपुलखंड-एक निवासिनी मनोरमा के मुताबिक, उनके बेटे की उम्र 15 साल की है। सोमवार को उनका बेटा घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला कि छात्र स्कूल नहीं पहुंचा।

जिसके बाद परिजनों छात्र की हर संभव जगह खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। छात्र के अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। जिसके बाद घबराए परिजनों ने गोमतीनगर कोतवाली में छात्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस सम्बन्ध में गोमतीनगर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करेगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, अपहरण की आंशका

 

संबंधित समाचार