30 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 30 लाख रूपए कीमत की अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध थाना खेरवाड़ा की यह इस साल की चौथी बड़ी कार्रवाई …

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 30 लाख रूपए कीमत की अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध थाना खेरवाड़ा की यह इस साल की चौथी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले तीन कार्रवाइयों में लाखों रुपए की शराब जब्त की जा चुकी है। पुलिस ने सुपरविजन में मंगलवार रात को थानाधिकारी तेजकरण मय टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कन्टेनर को रुकवाया गया।

कंटेनर को रुकवा कर चालक खलासी से पूछताछ की गई तो वे हड़बड़ा गए और संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। संदिग्ध लगने पर कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब पाई गई। इस पर आबकारी एक्ट के तहत शराब से भरा कंटेनर को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से अनुसंधान कर रही है।

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में अमित बक्शी हत्याकांड का मुख्य आरोपी भरत पांडेय गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

 


संबंधित समाचार