लखनऊ : नंबर ब्लॉक करने के बाद अन्जान नंबर से भेजे अश्लील मैसेज
अमृत विचार, लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली में महिला ने को एक शोहदे पर अन्जान नंबर से अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज कराया है। जब पीड़िता ने शोहदे को मना किया तो वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देते हुए शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की …
अमृत विचार, लखनऊ। कैसरबाग कोतवाली में महिला ने को एक शोहदे पर अन्जान नंबर से अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज कराया है। जब पीड़िता ने शोहदे को मना किया तो वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने कैसरबाग कोतवाली में तहरीर देते हुए शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ निवासिनी पीड़िता के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आ रही है। कॉल रिसीव होने पर एक शोहदा उसे अश्लील बातें करता था और गंदे मैसेज भेजकर परेशान भी करता था। इस पर पीड़िता ने शोहदे के नंबर को ब्लॉक कर दिया।
तो शोहदा दूसरे नंबर से पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजने लगा। पीड़िता ने बताया कि शोहदा उसका नाम, घर और आफिस का पता भी जानता है। इस सम्बन्ध में कैसरबाग कोतवाली प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से नंबर को ट्रैक किया जा रहा है। जल्द ही शोहदे की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर: 12वीं की छात्रा को लगातार परेशान कर रहा शोहदा, सोशल मीडिया पर पोस्ट किये अश्लील मैसेज
