बरेली: सदर गोला बाजार में किराए पर रह रही महिला कांस्टेबल की रहस्यमय मौत
बरेली/कैंट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सदर गोला बाजार में किराये के कमरे में रह रही महिला कांस्टेबल की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। महिला कांस्टेबल की करीब छ्ह माह पहले तक थाना कैंट में तैनाती रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। बताया जा रहा है कि मूल …
बरेली/कैंट, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के सदर गोला बाजार में किराये के कमरे में रह रही महिला कांस्टेबल की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। महिला कांस्टेबल की करीब छ्ह माह पहले तक थाना कैंट में तैनाती रही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से बागपत जिले की रहने वाली महिला कांस्टेबल शिखा नैन ने जाट रेजिमेंट सेंटर में तैनात मेरठ के मूल निवासी सैनिक आकाश से करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी के समय शिखा नैन की तैनाती थाना कैंट में ही थी।
सूत्रों से पता चला है। कि शिखा नैन का करीब 2-3 माह पहले 7 माह का शिशु गर्भ में ही मर गया था।
जिसकी बजह से वह परेशान रहने लगी थी। इसके बाद उसकी तैनाती पुलिस लाइन में हो गई थी। बताया जा रहा है कि बुद्धवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर उसके पति आकाश ने उसे सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की असल बजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
यह भी पढ़ें- MJPRU: छात्रों के लिए खुशखबरी, स्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए बढ़ी तारीख
