लखनऊ: शास्त्रीय नृत्यांगना विभू बाजपेई को शैक्षिक कुम्भ में किया जाएगा सम्मानित
लखनऊ। लखनऊ की शास्त्रीय नृत्यांगना विभू बाजपेई को 16, 17 व 19 को प्रतापगढ़ के श्रीराम रिसार्ट, चिलबिला में आयोजित 16वें नेशलन मैथमैटिक्स कन्वेंशन-एआईआरएमसी में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी विभू ने लखनऊ में दी। गणित, विज्ञान, पर्यावरण के इस तीन दिवसीय शैक्षक कुम्भ का आयोजन एम.बी.सी.यूपी व एआईआरएमसी के सहयोग से किया जा जाएगा। …
लखनऊ। लखनऊ की शास्त्रीय नृत्यांगना विभू बाजपेई को 16, 17 व 19 को प्रतापगढ़ के श्रीराम रिसार्ट, चिलबिला में आयोजित 16वें नेशलन मैथमैटिक्स कन्वेंशन-एआईआरएमसी में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी विभू ने लखनऊ में दी। गणित, विज्ञान, पर्यावरण के इस तीन दिवसीय शैक्षक कुम्भ का आयोजन एम.बी.सी.यूपी व एआईआरएमसी के सहयोग से किया जा जाएगा।
यह उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। विभू ने बताया कि सम्मान की यह सूचना कार्यक्रम के संयोजक रामसजीवन मौर्य ने दी। 16 सितंबर को आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विभिन्न क्षेत्रों की बाल व युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शहर की युवा प्रतिभा जो बचपन से ही अत्यंत सक्रिय है- विभू को ये सम्मान उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों शास्त्रीय नृत्य , खेल , लेखन, शास्त्रीय कलाओं का शिक्षण व प्रस्तुतिपरक प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु ऑनलाइन व ऑफ लाइन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन व प्रोडक्शन तथा कोरोना काल में विभिन्न स्तरों पर किये जाने वाले सहायतार्थ कार्यक्रमों योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। इसके अलावा विभु बाजपेई ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित कई बड़े मंचों से अपने कार्यक्रम दे चुकी हैं।
