सीडीओ बोले- प्रवासियों को नहीं मिला काम तो नपेंगे ग्राम प्रधान व सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शासन से प्रवासियों को रोजगार देने की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सीडीओ ने जिले में मनरेगा योजना से संबंधित जानकारी मांगी है। मनरेगा योजना के तहत कितने प्रवासियों को दिया गया काम, ग्राम पंचायतों में क्या-क्या मनरेगा से हो रहे कार्य आदि की समीक्षा की। उपायुक्त मनरेगा से ज्यादा से …

बरेली, अमृत विचार। शासन से प्रवासियों को रोजगार देने की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सीडीओ ने जिले में मनरेगा योजना से संबंधित जानकारी मांगी है। मनरेगा योजना के तहत कितने प्रवासियों को दिया गया काम, ग्राम पंचायतों में क्या-क्या मनरेगा से हो रहे कार्य आदि की समीक्षा की।

उपायुक्त मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ग्रामीण स्तर पर रोजगार दिलाने व प्रवासियों के प्राथमिकता के आधार पर जॉबकार्ड बनवाकर काम दिलाने के निर्देश दिए। किसी भी ग्राम पंचायत में प्रधान, सचिव या रोजगार सेवक की लापरवाही उजागर होने पर संबंधित पर कार्रवाई को कहा।

संबंधित समाचार