गोंडा: पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत, नवाबगंज एसएचओ पर हत्या का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। नवाबगंज थाने में हिरासत के दौरान युवक की मौत के मामले में नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ टीपी सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। युवक की मौत …

गोंडा। नवाबगंज थाने में हिरासत के दौरान युवक की मौत के मामले में नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ टीपी सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने एसएचओ पर उसे थर्ड डिग्री देने और पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था और नवाबगंज थाने में एसएचओ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर थाने में एसएचओ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के माझा राठ के रहने वाले देव नारायण यादव उर्फ देवा को बुधवार को हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पुलिस के बुलावे पर परिजन देवनारायण को लेकर थाने पहुंचे थे और उसे पुलिसकर्मियों के सुपुर्द किया था। जिस वक्त देवनारायण को नवाबगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया उस समय वहां एसओजी प्रभारी अमित यादव व उनकी पूरी टीम भी थाने पर मौजूद थी।

पूछताछ के दौरान देवनारायण के परिजन थाने पर ही बैठे थे। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान एसएचओ तेज प्रताप सिंह व उनकी पुलिस टीम ने देवनारायण को थर्ड डिग्री दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए पुलिसकर्मी कुछ घंटे तक तो इधर उधर का बहाना बनाते रहे, लेकिन जब परिजनों ने ज्यादा दबाव बनाया तो युवक की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी परिजनों को दी गई थी।

परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां देवनारायण के मौत की जानकारी मिली। इस पर हंगामा करते हुए नवाबगंज एसएसओ तेजप्रताप सिंह व उनकी पुलिस टीम पर देवनारायण की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। परिजनों के हंगामे पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के निर्देश दिए थे।

इस मामले में मृतक के पिता राम बचन यादव ने एसएचओ तेज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए थाने पर तहरीर दी थी। इस तहरीर पर पुलिस ने नवाबगंज थाने में थाने के एसएचओ तेज प्रताप सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ तेज प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी अमित यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-बहराइच: करंट लगने से युवक की मौत, ई रिक्शा चार्ज करते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात