रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: आयोजकों की बड़ी चूक, अचानक बदला गया आज का मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच नम्बर सात को अचानक बदल दिया गया है। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की जगह आज ग्रीनपार्क में इंग्लैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड अब 16 सितम्बर को इंदौर के होलकर मैदान में आमने-सामने होंगी। इसे आयोजकों की बड़ी …

कानपुर, अमृत विचार। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मैच नम्बर सात को अचानक बदल दिया गया है। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की जगह आज ग्रीनपार्क में इंग्लैंड लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड अब 16 सितम्बर को इंदौर के होलकर मैदान में आमने-सामने होंगी। इसे आयोजकों की बड़ी चूक माना जा रहा है। मैच की नई लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई है। आगे होने वाले कई और मैचों को बदला गया है।

जोंटी रोड्स की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड पर 9 विकेट से जोरदार जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेगी जबकि दूसरी ओर, इंग्लैंड – जिसका नेतृत्व इयान बेल कर रहे हैं, को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में 78 रनों पर ढेर होने के बाद श्रीलंका लीजेंड्स के हाथों 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड का शीर्ष और मध्य क्रम धीमी ग्रीनपार्क विकेट पर ताश के पत्तों के महल की तरह टूट गया था। उसके केवल चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे। कप्तान बेल की 24 गेंदों में 15 रन पारी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था। बेल और फिल मस्टर्ड (14) के बीच 25 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप इंग्लैंड की पारी के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। पुराने प्रतिद्वंद्वियों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, इंग्लैंड लायंस बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने और एक बेहतर प्रदर्शन के साथ आगे आने का लक्ष्य रखेंगे।

आज भी पानी के साये में मैच

बुधवार के मैच इंडिया और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होना था जो पानी की वजह से रद हो गया। आज होने वाले मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें-रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बारिश ने धोया मैच, स्टेडियम से वापस लौटी टीमें

संबंधित समाचार