मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने की दलित बहनों की हत्या की निंदा, सरकार के खिलाफ जताया विरोध
मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की आकस्मिक बैठक कचहरी स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा के चेंबर पर हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों का अपहरण कर दर्दनाक हत्या और शवों को पेड़ से लटका देने की घटना की निंदा की। साथ ही प्रदेश की …
मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की आकस्मिक बैठक कचहरी स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा के चेंबर पर हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों का अपहरण कर दर्दनाक हत्या और शवों को पेड़ से लटका देने की घटना की निंदा की। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आगामी 20 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकालकर दलित बेटियों की हत्या का विरोध प्रकट करेंगे और दोनों दलित बेटियों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, अनु दुबे, शकील चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, कामिल मंसूरी, अरविंद चौधरी, अरविंद चौहान व नाजिम मलिक शामिल रहे।
