पीलीभीत: बिजली गुल… महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं ठप, मोबाइल की लाइट में चली सेवाएं
पीलीभीत, अमृत विचार। सभी सुविधाएं होने के बाद भी महिला अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसा ही मामला गुरुवार की सुबह देखा गया। बारिश होने के कारण लाइन में फॉल्ट आने से जब बिजली गोल हुई तो पौन घंटा तक स्वास्थ्य कर्मियों को अंधेरे में काम करना पड़ा। कुछ …
पीलीभीत, अमृत विचार। सभी सुविधाएं होने के बाद भी महिला अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसा ही मामला गुरुवार की सुबह देखा गया। बारिश होने के कारण लाइन में फॉल्ट आने से जब बिजली गोल हुई तो पौन घंटा तक स्वास्थ्य कर्मियों को अंधेरे में काम करना पड़ा। कुछ लोगों ने मोबाइल की टार्च में काम किया। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
गुरुवार को बारिश होने के कारण बिजली की लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल में बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से सभी काम रुक गए और लोग परेशान होने लगे। समस्या को देखते हुए भी जनरेटर को नहीं चालू कराया गया। लाइट न होने से महिला अस्पताल में सबसे अधिक लोगों को परेशानी हुई।
यहां पर अंधेरे में ही सभी को काम करना पड़ा। महत्वपूर्ण पटल पर फार्मासिस्ट ने मोबाइल की रोशनी मे काम किया। करीब पौन घंटा तक मरीजों के साथ ही पूरा स्टाफ परेशान रहा। लाइट के अभाव में लैब और ओटी में काम बाधित रहा। करीब 10 बजे के आसपास जनरेटर चलने के बाद ही चिकित्सीय सेवाएं पटरी पर आ सकी।
इस बीच लोगों को अस्पताल के बाहर आकर अपना काम करना पड़ा। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अनीता चौरसिया ने बताया कि बिजली लाइन में फॉल्ट के चलते ऐसा हुआ था। जानकारी होते ही जनरेटर को चालू करा दिया गया था।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बस का स्टेयरिंग फेल होने से दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, कई यात्री घायल
