बुलंदशहर: दो कुख्यात गौ तस्कर अवैध असलहे सहित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में पुलिस ने बीती देर रात हुई मुठभेड़ में इलाके के 02 कुख्यात गौतस्करों को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिकन्दराबाद पुलिस को कुछ बदमाशों के आसपास के जंगल से आवारा गोवंश पशुओं को …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में पुलिस ने बीती देर रात हुई मुठभेड़ में इलाके के 02 कुख्यात गौतस्करों को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिकन्दराबाद पुलिस को कुछ बदमाशों के आसपास के जंगल से आवारा गोवंश पशुओं को काटने व मांस वाहन द्वारा हरियाणा व आसपास के क्षेत्र मे भेजने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने ग्राम वीरखेड़ा के रास्ते से होते हुए रजवाहे के किनारे ग्राम बिलसूरी से दो व्यक्तियों को गायें ले जाते हुए देखकर रोका। दोनो व्यक्ति गोवंश को छोड़कर जंगल ओर भागने लगे।

पुलिस ने दोनो बदमाशों का पीछा किया इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा दोनो बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अमीन पुत्र लालची निवासी ग्राम भरतौली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई।

घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश की पहचान भूरा पुत्र तौतिया निवासी ग्राम भरतौली थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। गिरफ्तार बदमाश अमीन व भूरा इलाके के कुख्यात गोकश है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें-प्रयागराज : गौ तस्कर की पांच करोड़ की सम्पत्ति कुर्क…जानें पूरा घटना

संबंधित समाचार