देश में कोरोना रिकवरी दर 59.52 प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम और उपचार में किये जा रहे केंद्र और राज्य सरकारों के सम्मिलत प्रयास से कोरोना वायरस संक्रमितों के रोगमुक्त होने (रिकवरी) दर बढ़कर 59.52 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के समयानुकुल प्रबंधन की …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम और उपचार में किये जा रहे केंद्र और राज्य सरकारों के सम्मिलत प्रयास से कोरोना वायरस संक्रमितों के रोगमुक्त होने (रिकवरी) दर बढ़कर 59.52 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के समयानुकुल प्रबंधन की वजह से देश में प्रतिदिन 10,000 से भी अधिक से संक्रमित मरीज रोगमुक्त हो रहे हैं।

देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 2,26,947 सक्रिय मामले हैं और 3,59,859 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण मुक्ति की दर बढ़कर 59.52 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 11,881 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त मरीजों और सक्रिय मामलों का फासला बढ़कर अब 1,32,912 हो गया है।

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराने वाले लैब की संख्या भी लगातार बढ़ती हुई 1,065 हो गयी है जिससे नमूना जांच की गति भी तेजी हुई है। देश में फिलहाल अब तक 90,56173 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

रिकवरी दर के मामले में चंडीगढ देश में सबसे आगे हैं। यहां रिकवरी दर 82.3 प्रतिशत है। इसके बाद मेघालय 80.8 प्रतिशत, राजस्थान 79.6 प्रतिशत, उत्तराखंड 78.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ तथा त्रिपुरा दोनों की 78.3 प्रतिशत, बिहार 77.5 प्रतिशत, मिजोरम तथा मध्यप्रदेश दोनों की 76.9 प्रतिशत तथा झारखंड की रिकवरी दर 76.6 प्रतिशत है।

अब तक सर्वाधिक संक्रमण रोगी महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं। राज्य में 93,154 मरीज कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसके बाद दिल्ली के 59,992, तमिलनाडु के 52,926, गुजरात के 24,030, उत्तर प्रदेश के 16,629, राजस्थान के 14,574, पश्चिम बंगाल के 12,528, मध्यप्रदेश के 10,655, हरियाणा के 10,499 और तेलंगाना के 8,082 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।

संबंधित समाचार