बाराबंकी: भारी वर्षा के चलते हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, शहरवाशियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के एक हेलीकॉप्टर को भारी बारिश के चलते एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर में इंजीनियर और पायलट सवार थे। जिसे शहर की पुलिस लाइन में अपनी हवाई पट्टी पर सकुशल उतारा गया। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले अधिकारियों की परमिशन न होने के चलते वह हवा में शहर के चक्कर …

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के एक हेलीकॉप्टर को भारी बारिश के चलते एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर में इंजीनियर और पायलट सवार थे। जिसे शहर की पुलिस लाइन में अपनी हवाई पट्टी पर सकुशल उतारा गया। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले अधिकारियों की परमिशन न होने के चलते वह हवा में शहर के चक्कर काटता रहा। जिससे शहरवासियों में हड़कंप मचा रहा।

बारिश के दौरान लगातार शहर में चक्कर लगा रहा यह हेलीकॉप्टर आम जनता के लिए कौतूहल का सबब बना रहा। लोग एक दूसरे से इस बारे में जानकारी लेते रहे। एकदम नीचे उड़ रहे हेलीकॉप्टर के लोगों ने खूब तस्वीरें भी खींची। आर आई पुलिस लाइन सुभाष मिश्रा ने बताया कि जैसे ही हेलीकॉप्टर से संपर्क हुआ प्रशासन ने उसके उतरने की अनुमति दे दी।

पुलिस लाइन में सकुशल हेलीकॉप्टर को उतारा गया है इस पर पायलट के अलावा एक इंजीनियर मौजूद था। सभी सकुशल हैं। हेलीकॉप्टर भी सुरक्षित उतारा गया है। जिसकी सुरक्षा के प्रबंध कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर खीरी: पहाड़ों पर भारी वर्षा से मोहाना उफनाई, फसलें जलमग्न

 

संबंधित समाचार