शिक्षक भर्ती घोटाला मामला: सीबीआई ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में कथित भूमिका के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गांगुली को एजेंसी के कार्यालय तलब किया गया था और कई घंटे …

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में कथित भूमिका के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गांगुली को एजेंसी के कार्यालय तलब किया गया था और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले में नाम आने के कुछ दिन बाद गांगुली को पद से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- रोजगार सृजन में 4-5 साल में पहले स्थान पर होगा बंगाल: ममता बनर्जी

 

 

 

 

संबंधित समाचार