उत्तराखंड में SSSC-2021 परीक्षा का पेपर लीक कराने वाला मास्टर मांइड लखनऊ से गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। यूपी एसटीएफ को उस वक्त सफलता हासिल हुई । जब स्पेशल टास्क की टीम ने उत्तराखंड की SSSC-2021 परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले मास्टर मांइड को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने गैंग के सरगना सैयद सादिक मूसा पर दो लाख और उसके साथी योगेष्वर …
अमृत विचार, लखनऊ। यूपी एसटीएफ को उस वक्त सफलता हासिल हुई । जब स्पेशल टास्क की टीम ने उत्तराखंड की SSSC-2021 परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले मास्टर मांइड को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने गैंग के सरगना सैयद सादिक मूसा पर दो लाख और उसके साथी योगेष्वर राव पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।
गौरतलब है कि 04 मई 21 को उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित SSSC-2021 की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कराकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया। जिससे परीक्षा की शुचिता भंग करते हुए अवैध लाभ प्राप्त किया गया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून जनपद के रायपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन के दौरान पुलिस के सामने सैयद सादिक मूसा और उसके साथी योगेश्वर राव का नाम उजागर हुआ लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी।
जिसके बाद पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने मास्टरमांइड सैयद सादिक मूसा पर दो लाख और उसके साथी योगेश्वर राव पर एक लाख रुपय का ईनाम घोषित किया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। यह जानकारी यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने दी है। इसके बाद उनके नेतृत्व में एसटीएफ की एक टीम गठित हुई और गुरुवार को एक सटीक सूचना के तहत स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दोनों ही अभियुक्तों को पॉलिटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : दो किलो अफीम के साथ स्पेशल टास्क फोर्स को मिली कामयाबी…जानें पूरा मामला
