अयोध्या को पहली खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला की मिली सौगात, डीएम ने किया उद्घाटन
पूराबाजार/अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत ददेरा के कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को विक्रम साराभाई खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का अनावरण जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने गुरुवार को किया। यह जिले की पहली खगोलीय प्रयोगशाला है। इसी तरह की तीन – तीन प्रयोगशालाएं जिले के हर ब्लाक में बनेंगी। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि प्राथमिक …
पूराबाजार/अयोध्या। विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत ददेरा के कम्पोजिट विद्यालय में गुरुवार को विक्रम साराभाई खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला का अनावरण जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने गुरुवार को किया। यह जिले की पहली खगोलीय प्रयोगशाला है। इसी तरह की तीन – तीन प्रयोगशालाएं जिले के हर ब्लाक में बनेंगी।
डीएम नितीश कुमार ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे खगोलीय विज्ञान के साथ स्मार्ट क्लास भी ज्वाइन करेंगे। एक से कक्षा 8 तक के बच्चे विज्ञान के डिजिटल कंटेंट व वैज्ञानिक टेंपरामेंट सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे रटने की प्रवृत्ति को छोड़कर साइंटिफिक टेंपरामेंट लाएंगे। यह खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला जनपद की प्रथम प्रयोगशाला है।
विज्ञान अध्यापकों को ही प्रायोगाचार्य नामित किया गया है। इसके अलावा यहां के 21 बच्चों को इस प्रयोगशाला से संबंधित समस्त ज्ञान प्रदान करके खगोल दूत भी बनाया गया है। विज्ञान के एक पुस्तकालय का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार दिशा श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी पूरा बाजार शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-प्राथमिक विद्यालयों के स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुई ‘मुफ्त जलपान’ योजना, CM स्टालिन ने किया उद्घाटन
