लखनऊ: चारबाग से वसंत कुंज तक होगा मेट्रो का संचालन, इन क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य राजधानी क्षेत्र बनने को कदमताल कर रहे लखनऊ में मेट्रो रेल का भी विस्तार होने जा रहा है। दूसरे चरण में वसंत कुंज से चारबाग मेट्रो लाइन के निर्माण को बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। गुरुवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सामने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की समीक्षा …

लखनऊ। राज्य राजधानी क्षेत्र बनने को कदमताल कर रहे लखनऊ में मेट्रो रेल का भी विस्तार होने जा रहा है। दूसरे चरण में वसंत कुंज से चारबाग मेट्रो लाइन के निर्माण को बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। गुरुवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सामने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की समीक्षा बैठक में लखनऊ मेट्रो फेज-टू के डीपीआर को रखा गया।

इस प्रस्ताव के जमीन में उतरने के बाद पुराने लखनऊ में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में नए सात स्टेशन के साथ लगभग पूरे लखनऊ को कवर किया गया है। मेट्रो के नये प्रस्तावित रूट और पुरानी डीपीआर के दो रूट मिलाकर राजधानी में करीब 75 किलोमीटर मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

वसंत कुंज से चारबाग के बीच मेट्रो के नए कॉरिडोर को लेकर आयोजित मुख्य सचिव की बैठक में नए रूट प्रस्तावित किए गए। इनके जरिए लखनऊ के लोगों की राह आसान होगी। लखनऊ मेट्रो के डीजीएम पंचानन मिश्रा के मुताबिक फिलहाल 12 किलोमीटर के इस सफर को अमली जामा पहनने के लिए मेट्रो के नये रूट के निर्माण को 4600 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

लखनऊ मेट्रो प्रवक्ता के मुताबिक दिसंबर तक बजट जारी हो जायेगा। नये साल में काम चालू हो जायेगा। लखनऊ मेट्रो के फेज-2 में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत चारबाग से वसंतकुंज के बीच 11.98 किमी लंबा रूट है। इस रूट पर अमीनाबाद, पांडेयगंज समेत सघन आबादी वाले इलाकों से मेट्रो गुजरेगी और दस लाख लोगों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी।

पुराने लखनऊ के इन क्षेत्रों तक पहुंचेगी मेट्रो
चारबाग से निवाजगंज तक 6.55 किमी लंबा ट्रैक अंडरग्राउंड होगा और इस हिस्से में कुल सात अंडरग्राउंड स्टेशन- चारबाग, गौतम बुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेय गंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा और निवाज गंज अंडरग्राउंड होंगे। निवाजगंज से मेट्रो ऐलेवेटेड ट्रैक पर आएगी। यहां से वसंतकुंज तक का एलेवेटेड रूट 4.548 किमी लंबा होगा और इस रूट पर ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और वसंतकुंज में एलेवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: मेट्रो कोच के अंदर रेस्टोरेंट्स खोलने को लेकर NMRC ने टेंडर किया जारी

संबंधित समाचार