बरेली: सड़क हादसे में घायल शख्स की मदद को दौड़े ट्रैफिक दारोगा, बिना देर किए अस्पताल में कराया भर्ती
बरेली,अमृत विचार। बरेली ट्रैफिक पुलिस के एक दारोगा की मानवता का नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। दरअसल, थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाला अमन राजपूत (22) कचहरी के पास चाट का ठेला लगाता है। वह बाइक से अपने घर से कचहरी के लिए आ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार व बाइक …
बरेली,अमृत विचार। बरेली ट्रैफिक पुलिस के एक दारोगा की मानवता का नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। दरअसल, थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर के रहने वाला अमन राजपूत (22) कचहरी के पास चाट का ठेला लगाता है। वह बाइक से अपने घर से कचहरी के लिए आ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार व बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान मौके ओर पहुंचे ट्रैफिक दारोगा कमलेश ठाकुर बिना देर किए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार के लोगों को सूचना दी। वहीं, दोनों गाड़ी को कोतवाली थाने भेज दिया। कार चालक को भी थाने में ले जाया गया।
समय रहते अमन को अस्पताल में भर्ती कराने पर घायल के परिवार ने दारोगा को धन्यवाद दिया और उनके कामों की सराहना की। अगर उसे अस्पताल समय से नहीं ले जाया जाता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी।
ये भी पढ़ें : बरेली: बहेड़ी पुलिस ने अवैध असलहों के साथ 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
