मुरादाबाद : जीआरपी ने बरामद की रायबरेली से लापता हुई दो नाबालिग छात्राएं, एक आरोपी भी गिरफ्तार
मुरादाबाद/अमृत विचार। मुरादाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। रायबरेली से लापता दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। छात्राओं के लापता होने के बाद अलर्ट जारी किया गया था। गुरुवार देर रात जीआरपी स्टेशनों पर ट्रेनों को चेक कर रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस को जब …
मुरादाबाद/अमृत विचार। मुरादाबाद जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। रायबरेली से लापता दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। छात्राओं के लापता होने के बाद अलर्ट जारी किया गया था। गुरुवार देर रात जीआरपी स्टेशनों पर ट्रेनों को चेक कर रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद पहुंची पद्मावत एक्सप्रेस को जब जीआरपी ने चेक किया तो दोनों छात्राएं उसमें सवार मिलीं। बता दें कि दोनों छात्राएं 15 सितंबर को घर से स्कूल के निकली थी। इसके बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने रायबरेली के सदर कोतवाली थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया था।

एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि छात्राएं अपने एक दोस्त शाकिर के साथ पद्मावत एक्सप्रेस से रायबरेली से दिल्ली जा रही थीं। छात्राओं के साथ जा रहे युवक को भी जीआरपी ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शारिक निवासी खाली साठ किला बाजार चौकी थाना कोतवाली जिला रायबरेली बताया।

शारिक ने बताया की वह अपने साथी अरमान के साथ दोनों लड़कियों को कार द्वारा लखनऊ ले गया था। अरमान तीनों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वहीं रुक गया था। शारिक दोनों लड़कियों को लेकर दिल्ली जा रहा था। सूचना पाकर रायबरेली पुलिस भी मुरादाबाद पहुंच गई। जीआरपी ने आरोपी और दोनों छात्राओं को रायबरेली पुलिस को सौंप दिया है। सकुशल बरामद की गई दोनों छात्राएं दसवीं में पढ़ती हैं। दूसरे आरोपी अरमान को रायबरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घर से स्कूल के लिए निकली थीं छात्राएं
दोनों लड़कियां रायबरेली के राजकीय स्कूल में दसवीं की छात्राएं हैं। गुरुवार को दोनों स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तभी से पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी थी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: पीएम कुसुम योजना के नाम युवक से ठगी, मुकदमा दर्ज
