कानपुर: जूही खलवा पुल में भरे पानी में डूबकर युवक की मौत, खाली हुआ तो दिखा शव
कानपुर, अमृत विचार। वर्षा के बीच जूही खलवा पुल में बड़ा हादसा हुआ है। पुल पर भरे पानी मे गुरुवार देर रात एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जब सुबह पानी उतरा तो लोगों ने शव के देखा। सूचना पर रायपुरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने में …
कानपुर, अमृत विचार। वर्षा के बीच जूही खलवा पुल में बड़ा हादसा हुआ है। पुल पर भरे पानी मे गुरुवार देर रात एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जब सुबह पानी उतरा तो लोगों ने शव के देखा। सूचना पर रायपुरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई।
गुरुवार हुई तेज बारिश की वजह से जूही खलवा पुल वर्षा के पानी से भर गया। देर रात एक युवक पानी का अंदाजा न मिल पाने पर पुल को पार करने की कोशिस करने लगा, इसदौरान वह पानी मे डूब गया और उसकी मौत हो गई। सुबह पानी उतरा तो लोगों ने शव देखा और क्षेत्रीय पार्षद राकेश पासवान को सूचना दी, जानकारी पर मौके पर पहुंची रायपुरवा थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हुई है।
आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुल पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने पांच साल पहले संपवेल पंप बनावाया था, जिससे जलभराव की स्थिति होने पर मोटर चालू करा पानी निकाला जा सके, लेकिन यह काम तक नहीं करता। इससे पहले यहां तीन साल पहले साइकिल सवार यशोदा नगर निवासी 60 वर्षीय राजकुमार तिवारी की डूबने से मौत हो गई थी।
वहीं, परमपुरवा में पापुलर धर्मकांटा के पास नाले के किनारे युवक का शव मिला है। युवक की पहचान परमपुरवा निवासी 30 वर्षीय दीपक शुक्ला के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक वह शराब का लती था। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: तालाब में डूबकर युवक की मौत
