देहरादून: प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, दिसंबर में आयोजित होंगी 3632 पदों पर भर्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भर्ती घोटाले के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अगले महीने से 3632 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार बड़ी भर्तियों के लिए अक्तूबर में विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर से फरवरी के बीच यह परीक्षाएं होंगी। राज्य लोग सेवा आयोग के अध्यक्ष …

देहरादून, अमृत विचार। भर्ती घोटाले के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में अगले महीने से 3632 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार बड़ी भर्तियों के लिए अक्तूबर में विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर से फरवरी के बीच यह परीक्षाएं होंगी। राज्य लोग सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोग को मिली समूह-ग की भर्तियों को लेकर काम तेज हो गया है।

बता दें कि लोक सेवा आयोग को समूह-ग की भर्ती कराने की अनुमति मिली है। इसके तहत आयोग उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक की भर्ती आयोजित कराएगा। अक्तूबर में इनमें से तीन के विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है, लिहाजा आयोग इसकी केवल लिखित परीक्षा कराएगा।

इन भर्तियों से कुल 3632 पद भरे जाने हैं। इनमें पुलिस कांस्टेबल के 1521 पद, पटवारी-लेखपाल के 554 पद, फॉरेस्ट गार्ड के 894 पद और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक के 663 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा की पूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि समूह-ग के इन पदों की चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए अलग अनुभाग का गठन किया गया है। इसमें छह कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

उम्मीदवारों की समस्याओं के निवारण और सूचनाओं के लिए आयोग ने कैंडीडेट ग्रीवांस रेड्रेसल सेल का गठन किया है। आयोग के टोल फ्री नंबर 07060002410 या 01334-244143 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ई-मेल आईडी [email protected] पर सवाल पूछ सकते हैं। आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in/commission/suggestions या ट्वीटर हैंडल @ukpscofficial का उपयोग भी किया जा सकेगा।

संबंधित समाचार