बरेली: किसान नेता दिगंबर सिंह ने कहा- अन्नदाताओं को नहीं मिला हक तो होगा आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। किसानों की समस्या को लेकर  शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने संगठन बनाया है। बरेली में 12 तारीख को प्रदेश भर में सूखा घोषित किए जाने को लेकर आंदोलन किया …

बरेली,अमृत विचार। किसानों की समस्या को लेकर  शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने संगठन बनाया है।

बरेली में 12 तारीख को प्रदेश भर में सूखा घोषित किए जाने को लेकर आंदोलन किया गया था । इस दौरान जिला पुलिस प्रशासन ने किसानों के साथ बदसलूकी की, इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह इस संबंध में आईजी से मिलेंगे। साथ ही अभी तक कई चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है अगर अधिकारी जल्द ही गन्ने का भुगतान नहीं करते हैं तो बरेली से ही आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

प्रदेश में सरकार को सूखा घोषित कर देना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तब भी वह आंदोलन को मजबूर होंगे। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है वह कह रही है गन्ने का भुगतान 90 फीसदी तक हो चुका है। सरकार जल्द से जल्द। किसानों का गन्ना भुगतान कराए। इस अवसर पर तेजपाल सिंह गंगवार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

ये भी पढ़ें:-बरेली: आला हजरत उर्स को लेकर पीस पार्टी ने की छुट्टी की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार