जर्मनी ने रूसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्लिन। जर्मनी की सरकार ने कहा कि वह रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की यहां स्थित अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है। सरकार ने कहा कि देश की तीन तेल रिफायनरी में परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा …

बर्लिन। जर्मनी की सरकार ने कहा कि वह रूस की तेल कंपनी रोजनेफ्ट की यहां स्थित अनुषंगी का नियंत्रण अपने हाथों में ले रही है। सरकार ने कहा कि देश की तीन तेल रिफायनरी में परिचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है। आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रोजनेफ्ट डॉयचलैंड, एरअएन रिफायनिंग एंड मार्केटिंग का नियंत्रण जर्मनी की संघीय नेटवर्क एजेंसी को सौंपा गया है।

इसमें बताया गया कि एजेंसी तीन रिफायनरी: पीसीके शॉवेट, माइरो और बायेरनॉइल में कंपनियों के शेयर पर भी नियंत्रण रखेगी। मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी की तेल शोधन क्षमता में 12 फीसदी हिस्सेदारी रोजनेफ्ट की है और इस कदम से निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उसने कहा कि यह व्यवस्था छह महीने के लिए की गई है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: राजद्रोह मामले में इमरान खान के करीबी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

संबंधित समाचार