मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने की पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग, भाजपा सरकार को बताया दलित विरोधी
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एआईसीसी सदस्य शिवराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। लखीमपुर में दो दलित युवतियों की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। पूर्व शहर अध्यक्ष असद मोलाई ने कहा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एआईसीसी सदस्य शिवराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। लखीमपुर में दो दलित युवतियों की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा।
पूर्व शहर अध्यक्ष असद मोलाई ने कहा कि लखीमपुर घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ जांच एजेंसी शीघ्र जांच कर अपराधियों को फांसी दिलाने का प्रयास करें। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए और अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए। प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को सुधारा जाए। महिला अपराधों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार को दलित और जनविरोधी बताया।
ज्ञापन देने वालों में शिवराज सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, एडवोकेट अरशद परवेज़, मोहम्मद शमी, अफ़सर खान, मौ. शादान, श्याम बाबू बाल्मीकि, हरीश शर्मा, डॉ मोहम्मद जमाल, सोनी सैफी, अतीक अहमद, कबीर अहमद, जईम चौधरी, अनमोल गुप्ता, विजय मिश्रा, परवेज इस्लाम, रेहान खान, सुहाना फात्मा, गौसिया साबिर, परवीन, सुफियान खान, अरबाब खान, नाजिम परवेज़, सरताज हुसैन, रिज़वान अहमद, रईस अहमद आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में लखनऊ-गाजियाबाद के नियमों से पाल सकेंगे कुत्ते, निगम प्रशासन हुआ सख्त
