मुरादाबाद : पत्नी की सहेली को लेकर फरार हुआ युवक, पीड़िता ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की सहेली का उसके घर आना जाना था। इस दौरान महिला के पति और उसकी सहेली की आंखें चार हो गई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। पत्नी मायके गई तो पति उसकी सहेली को लेकर फरार हो गया। जाते समय वह घर से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की सहेली का उसके घर आना जाना था। इस दौरान महिला के पति और उसकी सहेली की आंखें चार हो गई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। पत्नी मायके गई तो पति उसकी सहेली को लेकर फरार हो गया। जाते समय वह घर से सोने चांदी के आभूषण भी ले गया। पत्नी ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर की रहने वाली तस्लीम जहां की शादी तीन साल पहले सिरसखेड़ा निवासी इकराम पुत्र अशरफ के साथ हुई थी। तस्लीम जहां ने बताया कि एक सहेली का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान उसका पति और सहेली आपस में प्यार करने लगे। उसने अपने पति को कई बार सहेली से फोन पर बात करते सुना। महिला ने पति को काफी समझाया मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस बीच तस्लीम जहां अपने मायके चली गई। मौका पाकर उसका पति उसकी सहेली को लेकर फरार हो गया। महिला के जेठ ने उसे इसकी सूचना दी। इस पर वह तत्काल अपने घर सिरसखेड़ा पहुंची। वहां घर का ताला टूटा पड़ा था और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व कुछ पैसे भी गायब थे। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कला प्रतियोगिता में हिमांशु वर्मा ने बाजी मारी, आगामी त्योहारों को लेकर बनाए चित्र

संबंधित समाचार