अमरोहा : चोरों ने दुकान में कुमल लगाकर तीन हजार की नकदी सहित उड़ाया लाखों का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चोरों ने बंद दुकान के पीछे से कुमल लगाकर तीन हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया। पीड़ित द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कला निवासी दिलपुकार ग्राम सोहरका में …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चोरों ने बंद दुकान के पीछे से कुमल लगाकर तीन हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया। पीड़ित द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कला निवासी दिलपुकार ग्राम सोहरका में स्पेलर,सेलर एवं वेल्डिंग की दुकान करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रोज की तरह गुरुवार की रात्रि करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर को चला गया था। कशुक्रवार की प्रात नौ बजे दुकानदार दिलपुकार ने दुकान खोली तो उसके होश उड़ गए। दुकान की दीवार में कुमल लगा हुआ था और दुकान से सामान गायब था।

चोरी की खबर लगते ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। पीड़ित दुकानदार द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा एक जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, गलेनडर, दो बैटरी, दो टीन सरसों का तेल एवं गल्ले में रखे तीन हजार रुपये चोरी किए गए हैं। पीड़ित के अनुसार कुल मिलाकर एक लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित द्वारा कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पत्नी की सहेली को लेकर पति फरार, पीड़िता ने दी तहरीर

संबंधित समाचार