रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में लापता हुआ युवक, पत्नी के मोबाइल पर मांगी 15 लाख की फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुवार की दोपहर घर से बाइक द्वारा ऊंचाहार आया युवक संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया है। देर शाम उसकी पत्नी को मोबाइल पर लापता के मोबाइल फोन से एसएमएस द्वारा 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मामले में फिलहाल गुमसुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ऊंचाहार कोतवाली …

रायबरेली। गुरुवार की दोपहर घर से बाइक द्वारा ऊंचाहार आया युवक संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया है। देर शाम उसकी पत्नी को मोबाइल पर लापता के मोबाइल फोन से एसएमएस द्वारा 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मामले में फिलहाल गुमसुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर मजरे कंदरावा निवासी युवक गुरुवार की दोपहर बाइक से ऊंचाहार आया था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, किंतु युवक का मोबाइल फोन बंद था। रात में उसके मोबाइल फोन से उसकी पत्नी के फोन पर एसएमएस आया है।

जिसमें 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस एसएमएस के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। रात में कोतवाली पहुंचे युवक के पिता रन बहादुर सिंह ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में गुमसुदगी दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उसकी बाइक का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही युवक का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बहराइच: शादी से छह दिन पहले लापता हुआ युवक, मां ने लगाया अपहरण का आरोप, जांच शुरू

संबंधित समाचार