बहराइच: कल से दो अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवारा कार्यक्रम, पीएम के जन्मदिन पर युवा करेंगे रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का जनपद सीमा क्षेत्र पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह व जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं के साथ पदार्पण कराया। इसके बाद वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल …

बहराइच। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का जनपद सीमा क्षेत्र पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह व जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं के साथ पदार्पण कराया। इसके बाद वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

मंच का संचालन भाजपा महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा का कार्यक्रम पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में जिले में कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर शुरुआत की जाएगी। संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में खानपान की वस्तुए अधिक उत्पादन लेने के लिए रासायनिक वस्तुओं का इस्तेमाल करने के कारण मानव जीवन ह्रास प्रकृति का क्षरण हो रहा है और तमाम प्रकार के रोग व्याधि उत्पन्न हो रहे हैं।

जिससे मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हुआ है। उन्होंने पंडित दीनदयाल जयंती के उपलक्ष में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर किसान समितियों के द्वारा पांच पांच पौध लगाने की बात कही। जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देश के प्रति व्यक्ति कम से कम 25 पौध लगा कर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।

इस मौके पर संचित सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाल पंकज डॉ आनंद गौड़, मनीष आर्य, रणविजय सिंह सुषमा चौधरी, नन्हे लाल लोधी, राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंन्द्र कुमार मिश्र, सदस्य रामनिवास सिंह चिल्लू, सुशील गुप्ता, पंकज सिंह, आनंद पांडे, अरुण मिश्र मौजूद रहे।

किसानों को दिया सरसो का बीज
कार्यक्रम में उपस्थित महिला किसानों को दो दो किलो उन्नतशील लाही के बीज गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वाले किसानों में प्रमुख रूप से शिव शंकर सिंह कौशल किशोर पाठक सुरेंद्र गिरी सुभाष शिव कुमार सिंह देवता दिन विजय पाल सिंह रूप सेवक बर्मा अनिरुद्ध यादव अनिल मिश्रा रामगिरी को सम्मानित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान कामेश्वर सिंह ने कहा कि गांव आधारित प्रकृति खेती पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए प्रगतिशील किसानों के माध्यम से प्रदेश भर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और रासायनिक खेती करने वाले किसानों को जागरूक किया जाएगा। जिससे प्रदेश व देश की जनता कैंसर हार्ड व गुर्दे ,सुगर ,जैसे भयानक रोग से मुक्ति पाकर जनजीवन सुरक्षित कर सके।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: रक्तदान करके मनाया राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस, 69 ने किया महादान

संबंधित समाचार