हरदोई: नोटों से भरा ट्रक पलटा …सुनते ही दौड़ पड़ी भीड़, लेकिन हकीकत जान उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नोटों की कतरन से लदा ट्रक अचानक सड़क के किनारे कीचड़ में धंस गया। लोगों को खबर मिली कि नोट से भरा हुआ ट्रक पलट गया। फिर क्या था, वहां आस-पास के गांव वाले दौड़ पड़े। लेकिन वहां पहुंच कर देखा कि ट्रक में नोट नहीं, बल्कि नोटों की कतरन है। फिर क्या था …

हरदोई। नोटों की कतरन से लदा ट्रक अचानक सड़क के किनारे कीचड़ में धंस गया। लोगों को खबर मिली कि नोट से भरा हुआ ट्रक पलट गया। फिर क्या था, वहां आस-पास के गांव वाले दौड़ पड़े। लेकिन वहां पहुंच कर देखा कि ट्रक में नोट नहीं, बल्कि नोटों की कतरन है। फिर क्या था बहुत कुछ सोंच कर वहां पहुंचे लोगों के चेहरे लटक गए। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों से हुई बातचीत के बाद ट्रक को क्रेन से खींच कर कीचड़ से बाहर निकाल कर उसे बरेली के लिए रवाना किया गया। दरअसल शुक्रवार को कानपुर से बरेली जा रहा ट्रक जैसे ही बेहटा गोकुल थाने के दलेलपुर गांव के पास पहुंचा,तभी उसका अगला पहिया कीचड़ में जा धंसा। पहले तो ड्राइवर ने उसे निकालने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उसकी तमाम कोशिशें बेकार गईं। इसी कोशिश में नोटों की कतरन वाले बंडल नीचे गिर पड़े।

बस फिर क्या था, नोटों से भरा ट्रक पलट गया.. यह खबर सुनते ही आस-पास के गांव वाले दौड़ पड़े। इसका पता होते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। सीओ हरपालपुर ने वहां सारे मामले की गहराई से पड़ताल की और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों से बात की। बातचीत के बाद साफ हो गया कि ट्रक में नोटों की कतरन है। जो कानपुर से बरेली पहुंचाई जा रहीं थी। इसके बाद वहां क्रेन बुलवाई गई। जिससे ट्रक को खींच कर कीचड़ से बाहर निकाला गया।

उसके बाद ट्रक को बरेली के लिए रवाना किया गया। इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया है कि इसका पता होते ही सीओ हरपालपुर को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने ही रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों से बातचीत की, उसके बाद ट्रक को आगे रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कायाकल्प के तहत बने मॉडल शौचालयों को हैंडओवर करने के निर्देश

संबंधित समाचार