बहराइच: कोटा निलंबित करने की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम से मिला आश्वासन
बहराइच। जंगल से सटे फकीरपुरी गांव की सैकड़ों महिलाएं शुकव्रार को कलेक्ट्रेट पहुंच गई। सभी ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पहुंचे। उन्होंने समस्या सुन कार्यवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फकीरपुरी के ग्रामीण …
बहराइच। जंगल से सटे फकीरपुरी गांव की सैकड़ों महिलाएं शुकव्रार को कलेक्ट्रेट पहुंच गई। सभी ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पहुंचे। उन्होंने समस्या सुन कार्यवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। मिहीपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फकीरपुरी के ग्रामीण बीते एक माह से कोटेदार के विरुद्ध लामबंद हैं।
सभी ने एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया, लेकिन कार्यवाई शून्य रही। ग्राम सभा की खुली बैठक में महिलाओं ने कोटेदार द्वारा की जा रही घटतौली और अभद्रता को रखा, लेकिन कोटेदार सभी पर भारी पड़ गया। इससे नाराज ग्राम प्रधान माधुरी देवी की अगुवाई में सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच हैं। महिलाओं ने कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम ऑफिस के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सभी बारिश में भीग रही थी। प्रदर्शन की सूचना पाकर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी समेत अन्य पहुंचे। डीएम ने महिलाओं की समस्या सुनी। उन्होंने कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिस पर महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान तारावती, महिमा, हीना, पूजा, कमला देवी, सुंदरी, पुष्पा, किरन, मीना समेत अन्य शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गोंडा हिरासत में मौत मामले में भाकियू ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
