बिजनौर: ‘मत्स्य पालकों के उत्थान को सरकार कटिबद्ध’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज में 65 हजार मत्स्य बीज (फिश फिंगरलिंग्स) प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य बीज गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों के आर्थिक व सामाजिक …

बिजनौर, अमृत विचार। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज में 65 हजार मत्स्य बीज (फिश फिंगरलिंग्स) प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य बीज गंगा में प्रवाहित करने से जल को साफ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है व अनेक योजनाएं संचालित की गयी हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि आमजन का जीवन सुगम व बेहतर हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। मत्स्य पालकों को संचालित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से दिया जा रहा। ग्रामों का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य हो इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सरकार की नीति व नियत बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में प्रदेश तरक्की पथ पर अग्रसर है, उनकी ओर से उठाये गये कदमों व संचालित योजनाओं को अन्य प्रदेशों में भी लागू किया गया है।

उपनिदेशक मत्स्य सुचिता गुप्ता ने बताया कि बिजनौर में मार्च 2023 तक तीन लाख मत्स्य बीज प्रवाहित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 180 दिन के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में 40 हजार मत्स्य बीज डाला गया था। शुक्रवार को भी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने 65 हजार मत्स्य बीज प्रवाहित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य हरिश चन्द्र वर्मा, मत्स्य निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का गंगा बैराज पर निषाद पार्टी ( चिकित्सा प्रकोष्ठ) के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. निर्दोष गुर्जर और किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमके कटारिया के नेतृत्व में निषाद पार्टी एवं किसान कामगार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित निषाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गुर्जर वीरेन्द्र डाढा, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. निर्दोष गुर्जर, जिला अध्यक्ष नवीन कश्यप, किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र विकल, राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र गुर्जर, शमशाद चोपड़ा, आलम गुर्जर, यामीन गुर्जर, मीन चोपड़ा, मांगी चोपड़ा, अमित ठाकुर, सूर्यांशु गुर्जर, विकास गौतम, नैन सिंह, भोपाल कश्यप, सुरेश कश्यप, बाबूराम कश्यप एवं जय प्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- China: चीन में 42 मंजिला इमारत में लगी आग, बचाव कार्य जारी, देखें वीडियो

संबंधित समाचार