लखीमपुर-खीरी: महेशपुर में रोड क्रास करते दिखा बाघ, राहगीरों में मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ममरी, अमृत विचार। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में महेशपुर गांव के दक्षिण स्थित बरमबाबा स्थान के पास बसे ग्रामीणों में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब एक बाघ खेतों में विचरण करते हुए गोला मोहम्मदी रोड क्रॉस कर बस्ती के समीप आ पहुंचा। महेशपुर गांव के दक्षिण बरमबाबा स्थान के पास तमाम ग्रामीण मकान बनाकर रहते …

ममरी, अमृत विचार। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में महेशपुर गांव के दक्षिण स्थित बरमबाबा स्थान के पास बसे ग्रामीणों में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब एक बाघ खेतों में विचरण करते हुए गोला मोहम्मदी रोड क्रॉस कर बस्ती के समीप आ पहुंचा।

महेशपुर गांव के दक्षिण बरमबाबा स्थान के पास तमाम ग्रामीण मकान बनाकर रहते हैं। वहीं पर बालाजी का मंदिर भी है। यहां से जंगल की दूरी मात्र एक किमी है। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार को लोग अपने घरों के बाहर बैठे थे, उसी वक्त एक बाघ रोड क्रास करके मंदिर के पास आ पहुंचा। जिसे देख उनके होश उड़ गए और भगदड़ मच गई।

गनीमत रही बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया। ग्रामीणों ने भागकर इसकी सूचना रेंज कोठी पर दी। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव आदि वन कर्मियों ने बाघ के पग चिन्ह मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ रोड पार कर रहा होगा, जिसे देख लोग डर गए। जबकि बाग किसी पर हमला न कर चला गया है। जिसकी निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी कांड: पीड़ित परिवार को योगी सरकार देगी 25 लाख की आर्थिक सहायता

संबंधित समाचार